Adityapur: खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी, आरआईटी थाना क्षेत्र के असंगी चेक डैम की घटना; स्थानीय लोगों की चेतावनी के बावजूद नदी में उतरे थे युवक

Saraikela (​सरायकेला) । जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम से सटे खरकई नदी किनारे शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

खरकई नदी

 

Adityapur: खरकई ब्रिज पर प्रशासन की सख्ती: अतिक्रमण मुक्त हुआ मार्ग, अब नदी में कचरा फेंका तो होगी FIR, यातायात और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम का बड़ा अभियान

स्थानीय आरआईटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आदित्यपुर के कल्पनापुरी अशोक विहार निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, लापता दूसरा छात्र एस टाइप का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों दोपहर करीब 1:00 बजे नदी किनारे नहाने पहुंचे थे, जहां वे तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूब गए।

 

​घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि एक शव को बाहर निकाल लिया गया है और दूसरे की खोज जारी है। गौरतलब है कि आसंगी चेक डैम और खरकाई नदी के इस क्षेत्र में लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे अक्सर बाहर से आने वाले युवकों को गहरे पानी में जाने से मना करते हैं, लेकिन युवक चेतावनी को नजरअंदाज कर नदी में उतर जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।

http://Chandil: जायदा मंदिर के समीप नदी में डूबा युवक लापता, एनडीआरएफ की मदद से जारी सर्च ऑपरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *