सरायकेला खरसावां: भाजपा संगठन का विस्तार, गुरजीत सिंह को मिली जिला मीडिया प्रभारी की कमान

सरायकेला खरसावां भाजपा

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरायकेला-खरसावां जिला इकाई ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए गुरजीत सिंह को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

यह घोषणा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के दिशा-निर्देश पर जिला महामंत्री राकेश मिश्रा द्वारा आधिकारिक रूप से की गई। इस नई नियुक्ति के बाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Adityapur : आदित्यपुर भाजपा नेता विशु महतो ने झामुमो के धरने को ‘नौटंकी’ करार दिया, मुख्यमंत्री के उद्घाटन चक्रव्यूह में फंसी जनता

​अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी, जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान तथा पूरी जिला कमेटी का आभार प्रकट किया। गुरजीत सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही, पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का काम करेंगे।

http://बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे दिग्गज नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *