चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़, एक दिन में दो छापेमारी में 5 तस्कर गिरफ्तार, 75 पुड़िया बरामद

ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा

चक्रधरपुर/चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरपुर में सक्रिय एक बड़े ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में चक्रधरपुर पुलिस ने 8 जुलाई को एक ही दिन दो अलग-अलग छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Saraikela Action Against Drugs: सरायकेला: 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड महाराज अली भी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई पुराना बस्ती इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर भागने का प्रयास कर रहे शेखर सुमन साहू और शुभम वर्मण को गिरफ्तार किया। तलाशी में शेखर के पास से 40 पुड़िया (करीब 11.1 ग्राम) तथा शुभम के पास से 10 पुड़िया (करीब 2 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके पर ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिससे आरोपी जमशेदपुर से मादक पदार्थ खरीदकर लाए थे।

उसी दिन शाम में पुलिस को पोर्टरखोली क्षेत्र में ब्राउन शुगर बिक्री की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा और मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से 24 पुड़िया (करीब 3.5 ग्राम) तथा मुकेश के पास से एक पुड़िया (करीब 0.15 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की गई। दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और चक्रधरपुर में संगठित गिरोह बनाकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की पहचान में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में कुल 16.75 ग्राम ब्राउन शुगर (75 पुड़िया), चार मोबाइल फोन और एक टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल (JH06N-4747) बरामद की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

http://जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.71 किलो ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *