सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला।
जमशेदपुर : DD Bar हमले का मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर, पुलिस की कार्रवाई पर फिर उठे सवाल

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता से संवाद कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सरायकेला जिला पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देश पर जिले में लगातार फ्लैग मार्च और सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पूर्व में मंगलवार और फिर गुरुवार को भी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और मुख्य चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अमन-चैन से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का उल्लंघन करने वालों में भय पैदा करना है।








