Adityapur Rath Yatra; आदित्यपुर में महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, पुरी की तर्ज पर सजा रथ, मेयर- डिप्टी मेयर , झामुमो नेता गणेश महाली समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी

आदित्यपुर: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर से इस वर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भइया बलभद्र को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया, जिसके बाद भक्तों ने श्रद्धापूर्वक रथ की रस्सी खींची।

चाईबासा रथ यात्रा विशेष: महाप्रभु श्री जगन्नाथ ने अपने भक्तों को दिए नवयौवन दर्शन; कल करेंगे रथ यात्रा।

आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी

​गणेश महाली ने दीं शुभकामनाएं, कहा– ‘हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक’

​समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी व झामुमो नेता गणेश महाली ने रथ यात्रा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “पुरी रथ यात्रा की तर्ज पर ही आज पूरे देश भर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। हमारे सरायकेला और आदित्यपुर क्षेत्र में भी इस रथ यात्रा का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह आयोजन हमारी अटूट आस्था का प्रतीक है। गणेश महाली ने इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी

​कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

​इससे पूर्व आयोजित सम्मान समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। वहीं, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि इस यात्रा से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है।

​इस वर्ष रथ यात्रा में राजा की पारंपरिक भूमिका प्रख्यात समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा ने निभाई। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रिंकी कुमारी, अधिवक्ता ओमप्रकाश, डॉ. नकुल चौधरी, सुरेश धारी ,सतीश शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, ललन शुक्ला और राजेश लाहा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित थे।

http://गुवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नगर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *