Adityapur:आदित्यपुर: स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 91 यूनिट रक्त संग्रहित

स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

​आदित्यपुर: आदित्यपुर रोड नंबर-19 स्थित परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ पटना, योद्धा स्पोर्टिंग क्लब एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पुनीत कार्य के तहत कुल 91 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय संजय प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​”रक्तदान ही सबसे बड़ा महादान है। नियमित रक्तदान करने से न सिर्फ जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि यह हमारे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।”
— पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष

​आयोजन समिति एवं गणमान्य सहयोगियों की भूमिका

​इस शिविर को सफल बनाने में स्वर्गीय संजय प्रसाद के छोटे भाई राकेश प्रसाद, लायंस क्लब के अध्यक्ष रुपेश कुमार तथा योद्धा स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष खिरोद सरदार ने बेहद सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
​इस दौरान रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने और व्यवस्था संभालने के लिए कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से विनय प्रहाक सुरेश कुमार मिश्रा, अमित सिंह, संतोष कुमार, अमित कुमार राउत ,अश्वनी सिंह,रितेश प्रसाद,अभिषेक सिंह,राजेश प्रसाद ,मुकेश प्रसाद,भोला जी संजय कुमार आदि शामिल रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *