Adityapur आदित्यपुर में 31 जुलाई तक हर हाल में शुरू करें नियमित जलापूर्ति: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, लापरवाही पर सख्त रुख; जुड़को, जिंदल को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने की हिदायत

सरायकेला पेयजल योजना

सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तय समय (15 जुलाई) तक जलापूर्ति शुरू न होने पर उपायुक्त ने गहरा असंतोष जताया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसियों—JUDCO, जिंदल और शापूरजी पालनजी—को अल्टीमेटम देते हुए 31 जुलाई 2026 तक सभी शेष कार्य पूर्ण कर घर-घर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि समयसीमा के उल्लंघन पर एजेंसियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Adityapur: भाजपा की राह पर झामुमो: पेयजल संकट को लेकर नगर निगम का घेराव, चंपाई सोरेन और भाजपा पर बरसे झामुमो नेता

सरायकेला पेयजल योजना
​समीक्षा के दौरान पाइपलाइन नेटवर्क, भूमि विवाद और तकनीकी बाधाओं पर भी चर्चा हुई, जिन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कपाली क्षेत्र में जारी जलापूर्ति परियोजनाओं को भी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने को कहा गया।

​उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता है, इसमें कोई भी अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में नगर आयुक्त श्री अज़ाज़ अनवर सहित संबंधित विभागों व एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

http://Adityapur Water Crisis: आदित्यपुर: ₹395 करोड़ की पेयजल योजना अधर में, जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने दी महाधरना की चेतावनी, ठप होगा आदित्यपुर मेन रोड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *