Saraikela JMM Youth Wing : झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने अभय झा, अमित कुमार सिन्हा नगर अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आकाशवाणी चौक पर हुआ अभिनंदन

Adityapur (आदित्यपुर) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर अभय झा का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Adityapur: झामुमो नेता केपी सोरेन ने नगर आयुक्त एजाज अनवर से की मुलाकात, आदित्यपुर-गम्हरिया के विकास पर हुई गंभीर चर्चा

​बता दें कि रविवार को राजनगर में आयोजित झामुमो के एक विशेष कार्यक्रम में अभय झा पार्टी में शामिल हुए थे, जहाँ उन्हें संगठन द्वारा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

​इस अवसर पर अभय झा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा जिले में झामुमो संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।

इसी क्रम में अमित कुमार सिन्हा को युवा मोर्चा आदित्यपुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर अमित सिन्हा ने भी संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

​कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन ने अभय झा को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभय झा और अमित कुमार सिन्हा के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वे जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

http://Saraikela JMM Meeting: राजनगर के बाघराईसाईं में आयोजित झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का फैसला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *