Gamharia-गम्हरिया: विजय श्री ऑटो में मजदूरों के साथ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, त्रिपक्षीय वार्ता के बाद न्यूनतम मजदूरी पर बनी सहमति, इसरो के प्रयास से आंदोलन खत्म

Gamharia (गम्हरिया) : मजदूरों के अधिकारों और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सोमवार को सड़क पर उतर आया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया स्थित विजय श्री ऑटो लिमिटेड कंपनी के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मजदूरों की आवाज बुलंद की।

Saraikela JMM Meeting: राजनगर के बाघराईसाईं में आयोजित झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का फैसला

आंदोलन संपन्न कराते रूपेश कतारियार एवं विकास गर्ग

सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई वार्ता: इसरो अध्यक्ष

इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (इसरो) के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद चल रहे विवाद का आखिरकार सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया है। इस वार्ता के सफल समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्पन्न औद्योगिक अनिश्चितता समाप्त हो गई है और औद्योगिक शांति बहाल रखने पर पूरी तरह सहमति बन गई है।  अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और संबंधित पक्ष, दोनों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके बाद सभी बिंदुओं पर गहराई से विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कतरियार ने स्पष्ट किया कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास, स्थिरता और शांति बनाए रखना है। दोनों ही पक्ष इस बात पर सहमत थे कि आपसी तालमेल से ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

 

वहीं झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि लंबे समय से मजदूरों को उनका उचित हक और न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल पा रही थी। वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन न्यूनतम मजदूरी दर लागू करने पर सहमत हो गया है। वार्ता में श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर रूबी कुमारी मौजूद रहीं। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन व इसरो संगठन की ओर से विकास गर्ग, गौतम महापात्रा एवं राजीव शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मजदूरों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष: भोमरा मांझी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी आगे भी उनके हक के लिए संघर्ष करती रहेगी।

​इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, गणेश चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, सचिव कृष्णा महतो, युवा मोर्चा सचिव बबलू प्रधान, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी और प्रखंड सचिव मंगल माझी, सन्नी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Gamharia News: गम्हरिया ब्लॉक परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूसरी महिला के साथ पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, लोगों की उमड़ी भीड़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *