जमशेदपुर: मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति (श्री चित्रगुप्त मंदिर, एमआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर-2) के महासचिव चित्रांश मधुकर श्रीवास्तव ने एक गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए स्वैच्छिक रूप से एसडीपी (Single Donor Platelet – SDP) रक्तदान किया। यह उनका पहला एसडीपी रक्तदान था।
Jamshedpur Blood Donation :स्व. विद्याशरण वर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन, श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति ने लिया हर तीन माह में शिविर लगाने का संकल्प
जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस सराहनीय कार्य के दौरान मरीज के परिजनों ने उनके इस योगदान के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। एसडीपी रक्तदान सामान्य रक्तदान से अलग और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है, जो गंभीर स्थिति में भर्ती मरीजों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।
इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी और डॉ. लव बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मधुकर श्रीवास्तव के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में दूसरों को भी रक्तदान और एसडीपी दान के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान टीम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरीजीत सरकार, चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप तथा तनिष्क श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी प्रबुद्ध जनों ने महासचिव के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया।







