Adityapur: आदित्यपुर में कल 2 अगस्त को सजेगा ‘रक्तदान महादान’ का मंच: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की 6वीं अनूठी पहल, भगवती एन्क्लेव के सामुदायिक भवन में आम लोग कर सकेंगे रक्तदान

प्रवीण सिंह स्मृति संस्था द्वारा 2 अगस्त को रक्तदान शिविर

आदित्यपुर: दिवंगत समाज-सेवी स्व० प्रवीण सिंह की पावन स्मृति में ‘प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था’ द्वारा 6वें मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आदित्यपुर स्थित भगवती एन्क्लेव के सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।

Jamshedpur Platelet Donation: समाज सेवा की मिसाल: चित्रांश मधुकर श्रीवास्तव ने किया पहला SDP रक्तदान, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
​संस्था के अनुसार शिविर का समय प्रातः 09:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और नियमित रक्तदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं।

मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष सह उपमहापौर अंकुर सिंह ने बताया कि मानव जीवन की रक्षा और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर लगातार 6वीं बार आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पहुँचने वाले रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

 

http://Adityapur:आदित्यपुर: स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 91 यूनिट रक्त संग्रहित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज