Chaibasa: चाईबासा डबल मर्डर केस का खुलासा: पूर्व रंजिश में दंपती की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

दंपती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव में सरकारी तालाब के समीप मिले दंपती के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी तथा खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चाईबासा में मॉब लिंचिंग: दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक पुरुष और एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान गंडकीदा टोला विश्रामपुर निवासी 44 वर्षीय डूयां सिंकू तथा उनकी 42 वर्षीय पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू के रूप में हुई।

मृतक की बहू शीला सिंकू के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 18/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों के बयान तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार लोगों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में गंडकीदा निवासी विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई (22), गिरधारी काँडाकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो (28), चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25) तथा पांडू काँडाकेल (36) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दंपती की हत्या पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण की गई थी। मामले के खुलासे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर, अंचल पुलिस पदाधिकारी झींकपानी, कुमारडुंगी थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

http://पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक की हत्या कर सिर लेकर फरार हुए अपराधी, हाथ-पैर भी काटे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *