Jamshedpur: शहादत दिवस पर कदमा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, गणेश महाली ने किया स्वागत बोले- ‘मुख्यमंत्री का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत’

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा उलियान

आदित्यपुर / जमशेदपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के गरिमामय अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को कदमा स्थित उलियान पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

झामुमो जिला समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा उलियान

​इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता गणेश महाली ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी व आत्मीयता से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के वर्तमान परिदृश्य एवं सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

​मीडिया से बातचीत करते हुए झामुमो नेता गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड विकास, जन-कल्याण और झारखंडी अस्मिता को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है, जिससे संगठन को धरातल पर कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है।

​गणेश महाली ने विश्वास जताया कि झामुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज्य के अधिकारों, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। इस शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ बड़ी संख्या में झामुमो के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

http://Gamharia: भारी बारिश के बीच शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, प्रो. के.पी. सोरेन ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीद सुनील महतो की प्रतिमा पर भी अर्पित किए पुष्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *