Adityapur: सिटी सेंटर के लिए चिन्हित भूखंड पर दोबारा से तत्काल कचरा डंपिंग का आदेश, मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद डंपिंग समस्या को लेकर पहुंचे डीसी के पास

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा डंपिंग यार्ड, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह तथा नगर आयुक्त एजाज अनवर के नेतृत्व में 20 से अधिक वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त (डीसी) नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।

​बैठक के दौरान कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल आदेश दिया कि पूर्व में सिटी सेंटर के लिए चिन्हित जिस भूखंड पर कचरा डंप किया जाता था और जिसे हाल ही में रोक दिया गया था, वहां फिलहाल डंपिंग का कार्य पुनः शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड संख्या आठ में प्रस्तावित नए कचरा डंपिंग यार्ड के निर्माण कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि भविष्य में कचरा निष्पादन को लेकर कोई बाधा न उत्पन्न हो।

आदित्यपुर नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था पर फोकस, कचरे से बायोगैस और बिजली बनाने की तैयारी

आदित्यपुर नगर निगम
​महापौर संजय सरदार ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर निगम क्षेत्र से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया:

बाजार और सड़कों की सफाई:
JARDCL की सड़कों व नालियों और आदित्यपुर व गम्हरिया बाजारों की सफाई का वित्तीय भार वर्तमान में निगम उठा रहा है। यदि इन बाजारों से राजस्व संग्रह बाजार समिति करती है, तो बाजारों को पूर्णतः नगर निगम को हस्तांतरित किया जाना चाहिए।

* ​CUBE एजेंसी पर कार्रवाई:

सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाली CUBE एजेंसी को हटाकर कचरा निष्पादन का कार्य स्वयं निगम को सौंपने की अनुमति मांगी गई।

* ​लाइटिंग व्यवस्था: JIADA क्षेत्र की हाई-मास्ट लाइटों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आदित्यपुर नगर निगम को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया।

​उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत संरचना से जुड़े सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मैराथन बैठक कर दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *