चाईबासा में राणी सती मंदिर की दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चाईबासा के राणी सती मंदिर में चोरी के बाद मंदिर परिसर

चाईबासा। शहर के आमला टोला स्थित श्री राणी सती मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर बड़ी दान पेटी चोरी कर ली। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के लोगों में काफी नाराजगी और चिंता है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मंदिर का शटर तोड़ा और इसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गर्भगृह तक पहुंचकर वहां रखी स्टील की बड़ी दान पेटी को उठाकर अपने साथ ले गए।

आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद

बताया गया कि मंदिर शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित है। ऐसे स्थान पर शटर और ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। घटना की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सुबह मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने चोरी की घटना देखी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंदिर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित धार्मिक स्थल में इस तरह चोरी होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दान पेटी बरामद करने की मांग की है।

http://Adityapur News: आदित्यपुर: राधा-कृष्ण मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी, इलाके में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *