सलाई और डेरवां में गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

सलाई शहीद वेदी, डेरवां शहीद वेदी,

Chaibasa (चाईबासा) : गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को सारंडा के सलाई और गोइलकेरा के डेरवां चौक स्थित शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहीद वेदी पर विधिवत नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देना केवल उन्हें याद करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को समझना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन हक और अधिकारों के लिए लोगों ने आंदोलन किया और अपना बलिदान दिया, उस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए समाज को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा।

 

सलाई शहीद वेदी, डेरवां शहीद वेदी,

सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के सभी समुदायों से आपसी एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि एकजुटता के बल पर ही लोगों के अधिकारों और क्षेत्र के हितों की रक्षा की जा सकती है।

वहीं विधायक जगत माझी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन ही यहां रहने वाले लोगों के अस्तित्व का आधार है। इसकी रक्षा करना सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें जल, जंगल और जमीन पर उनका अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाना चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, संजीव गंताइत, राजू सिंह, विक्रम सिंह, किशोर कुमार खलखो, चंचल रवानी, सुखराम सांडिल, बामिया माझी, मोहम्मद तबारक, सुखमती कोड़ा, जानकी हेम्ब्रम, निखिल हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *