सरायकेला: फायरिंग और उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक जब्त, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

सरायकेला, खरसावां, पुलिस कार्रवाई

सरायकेला। खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ाबांबू चौक पर देर रात फायरिंग और गाली-गलौज कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले में शामिल दो आरोपियों को हथियार और वाहनों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम सरायकेला थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरायकेला अंचल के इंस्पेक्टर राजेश टुडू और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने पूरे मामले का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:20 बजे बड़ाबांबू चौक के पास हथियार लहराने, हवाई फायरिंग करने और गाली-गलौज किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।

​पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में आरोपियों की पहचान पोटोबेड़ा निवासी निरंजन दास और खमारडीह निवासी सुनील साहू के रूप में हुई। दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील साहू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में संलिप्त पाया गया है।

​तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा (जिसके बैरल में एक जिंदा गोली फंसी हुई थी), दो मोबाइल फोन, एक होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक यामाहा FZ बाइक बरामद की गई। पुलिस ने अवैध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राधा अष्टमी महोत्सव

Adityapur: आदित्यपुर – श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह, राधा अष्टमी की तैयारियां पूरी, आज निकलेगी भव्य रथयात्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा सहित राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां होंगी शामिल