जमशेदपुर में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 SI को मिली नई जिम्मेदारी

Jamshedpur Police Transfer 2026 12 Inspector 14 SI

जमशेदपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने तथा पुलिस अनुसंधान में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला-पदस्थापन किया गया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी की ओर से जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी किया गया है। आदेश के तहत 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे और अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी और राजेन्द्र मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी तथा अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

Jamshedpur Police Transfer 2026 12 Inspector 14 SI

सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक बदलाव

सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई अधिकारियों की नई जगह पदस्थापना की गई है। शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना में भेजा गया है। अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है।

वहीं रवि होनाहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी, कुमार इन्द्रेश को बरसोल थाना प्रभारी, पवन कुमार-1 को श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार-2 को पुलिस केन्द्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान व्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाए गए प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को आदेश का अनुपालन करते हुए नई जिम्मेदारी पर तत्काल योगदान देने को कहा गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज