Chandil: मां मनसा पूजा में जुटे पीडीएस दुकानदार, प्रदेश कमेटी का हुआ विस्तार, गुरुचरण किस्कू बने प्रदेश महासचिव

Saraikela (सरायकेला): सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित पीडीएस डीलर भगत राम हजाम के आवास पर मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जगन्नाथपुर में भक्ति व उत्साह के साथ हो रही माता मनसा पूजा, विधायक ने टेका मात्था

इस धार्मिक एवं संगठनात्मक अनुष्ठान में जिले भर से बड़ी संख्या में राशन दुकानदार शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड प्रदेश पीडीएस संघ के उपाध्यक्ष फूलकांत झा द्वारा प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य गुरुचरण किस्कू को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीलर भगत राम हजाम ने नवनियुक्त महासचिव गुरुचरण किस्कू, उपाध्यक्ष फूलकांत झा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
​दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रदेश महासचिव गुरुचरण किस्कू ने कहा कि संगठन पीडीएस दुकानदारों और लाभुकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर राशन वितरण सुनिश्चित कराने और डीलरों को पूर्व की तरह अग्रिम कमीशन दिलाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग व सरकार से ठोस वार्ता की जाएगी।

​कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता ने भगत राम हजाम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आपसी एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त प्रतीक है। उपस्थित दुकानदारों ने नई कमेटी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

http://Adityapur: आसंगी में जियाडा के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जगन्नाथ मंदिर परिसर में बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे