सरायकेला: चौका थाना के नए प्रभारी बने संजीव कुमार सिंह, अपराध व नक्सल गतिविधियों पर रोक प्राथमिकता

Chandil (चांडिल) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना में रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

Saraikela: चौका पुलिस की कार्रवाई पारिवारिक कलह में पति ने ली पत्नी की जान: पुलिस ने हत्यारे पति को भेजा जेल ​

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए फेरबदल के तहत उन्हें खरसावां थाना से स्थानांतरित कर चौका थाना की कमान सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में नए थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। संगठित अपराध, चोरी, छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इलाके में नक्सली गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को जड़ से समाप्त किया जा सके।

​संजीव कुमार सिंह इससे पूर्व आरआईटी थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व के कार्यकाल में उनके बेहतर प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब चौका क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मिलेगा।

​उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पदभार ग्रहण के दौरान थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

http://Chandil: चौका में बंद पड़े स्कूल से दबोचे गए 6 अपराधी: एसपी मनोज स्वर्गायारी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *