Chaibasa (चाईबासा)। पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में Khelo India ASMITA Rugby City League 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में U-15 और U-18 बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजय नायक और डॉ. मनोरंजन प्रसाद मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रग्बी को जिले में बढ़ावा देने और बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
U-15 और U-18 वर्ग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
चाईबासा में 27 सितंबर को Khelo India ASMITA Rugby City League, 190 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
विजेता टीमों ने जीते खिताब
प्रतियोगिता के U-15 बालिका वर्ग में B.S.B. लुमजुड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। Children Park School की टीम दूसरे और St. Theresa High School, Jhinkpani की टीम तीसरे स्थान पर रही।
वहीं U-18 बालिका वर्ग में Black Eagle RFC ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। West Singhbhum Rugby की टीम उपविजेता रही, जबकि Singhbhum Queen ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान
प्रतियोगिता के समापन समारोह में चाईबासा के मेयर नितिन प्रकाश और समाजसेवी शीतल नाग शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की बालिका खिलाड़ियों को रग्बी के माध्यम से बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा को जिला स्तर से आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, विद्यालयों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
प्रतियोगिता के परिणाम
U-15 बालिका वर्ग
प्रथम — B.S.B. लुमजुड़ी
द्वितीय — Children Park School
तृतीय — St. Theresa High School, Jhinkpani
U-18 बालिका वर्ग
प्रथम — Black Eagle RFC
द्वितीय — West Singhbhum Rugby
तृतीय — Singhbhum Queen








