गम्हरिया: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर रामकृष्णा कास्टिंग के कर्मचारियों का गेट पर जोरदार प्रदर्शन

Gamharia (​गम्हरिया) : सरायकेला-खरसावां जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (यूनिट-IX) में सोमवार को कर्मचारियों का असंतोष फूट पड़ा।

 

उचित वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आक्रोशित कर्मियों ने कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकजुट होकर शांतिपूर्ण मगर जोरदार प्रदर्शन किया। गेट पर कर्मियों के जमावड़े के चलते कुछ समय के लिए आवागमन और परिचालन व्यवस्था भी प्रभावित रही।

Gamharia: केंद्र के कथित काले कानून के खिलाफ गम्हरिया में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली और कृष्णा बास्के ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

​प्रदर्शनकारी श्रमिकों का कहना है कि वे बीते चार से पांच महीनों से वेतन बढ़ोतरी की निरंतर मांग कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा हर बार ‘अगले महीने से वेतन वृद्धि लागू करने’ का मौखिक आश्वासन देकर मामले को टाला जाता रहा है। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई, तो श्रमिकों के सब्र का बांध टूट गया।

 

​श्रमिकों ने साफ कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में मौजूदा वेतन पर परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। बार-बार मिलने वाले झूठे आश्वासनों से तंग आकर उन्होंने काम रोककर गेट पर प्रदर्शन करने का कड़ा फैसला लिया।

​प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन और ठेकेदार ने अविलंब वार्ता कर सम्मानजनक वेतन वृद्धि पर ठोस फैसला नहीं लिया, तो वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सुरक्षाकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

http://ADITYAPUR workers’ meeting: औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में हो रहा ब्लैक मनी का निवेश,एनसीएलटी की नीलामी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाने जाएंगे : मलखान सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *