एनआईटी जमशेदपुर का 16वाँ दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को, 1,224 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियाँ; अशोक भगत और डॉ. अच्युत सामंत मानद डी.लिट्. से होंगे सम्मानित

समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. गोबर्धन दास मुख्य अतिथि होंगे; 23 मेधावियों को स्वर्ण व रजत पदक और ₹94.25 लाख के सर्वोच्च पैकेज के साथ प्लेसमेंट में 95.11% सफलता दर्ज

 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर का 16वाँ दीक्षांत समारोह आगामी 29 नवंबर 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन श्री सुनील अलघ, निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, डीन एकेडमिक प्रो. एम. के. सिन्हा तथा प्रभारी कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. सरोज कुमार सारंगी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

 

Adityapur:NIT छात्र के डूबने पर छात्रों में उबाल, ₹1 करोड़ मुआवजा, अधिकारियों का इस्तीफा और सुरक्षा घेरा; , छात्रों ने 4 मांगों के साथ मुख्य मार्ग किया जाम, वार्ता जारी

​समारोह में कुल 1,224 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 736 बी.टेक., 184 एम.टेक., 112 एमसीए, 100 एम.एससी., 90 पीएच.डी. तथा 2 एम.डिज़ाइन की उपाधियाँ शामिल हैं। मुख्य अतिथि के रूप में नीति आयोग के सदस्य डॉ. गोबर्धन दास उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विकास भारती के सचिव श्री अशोक भगत और KIIT डीम्ड विश्वविद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद प्रो. डॉ. अच्युत सामंत को मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट्.) की उपाधि से विभूषित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जी. एस. रेड्डी, डॉ. सत्य पाल सिंह, प्रो. सुकुमार मिश्रा, प्रो. वी. के. तिवारी सहित कई शिक्षाविद व उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

 

​उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 23 विद्यार्थियों को पदक मिलेंगे। रितिशा रंजन (स्नातक) और अमिय रंजन कबी (स्नातकोत्तर) को स्वर्ण व रजत दोनों पदक प्राप्त होंगे। इसके अलावा रोहित शुक्ला, सोमेश द्विवेदी, अंजलि वर्मा, दृष्टि सुमन, तनिषा श्रीवास्तव, सुमन मैती, अर्णव राज, अपूर्व सुंदर नायक, दिब्यरंजन बेहेरा, सौरव बाउरी, तुनिर सरकार, नैन्सी वर्मा, प्रियंका गुप्ता, मुस्कान राज, रोली गौतम, सोनाली कुमारी, मोहित सिंह, छंदा नियोगी तथा सिंगम वेंकट कृष्ण प्रताप रेड्डी को रजत पदक दिया जाएगा।

​प्लेसमेंट सत्र में स्नातक स्तर पर 95.11% सफलता के साथ 661 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें सर्वोच्च पैकेज ₹94.25 लाख और औसत पैकेज ₹14.36 लाख रहा। 14 छात्रों को ₹50 लाख से अधिक का पैकेज मिला, जबकि स्नातकोत्तर में 263 छात्रों को अधिकतम ₹46 लाख के पैकेज पर नियुक्ति मिली है।

​http://Adityapur Breaking: NIT छात्र आसंगी चेक डैम में डूबा, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मुख्य मार्ग जाम कर प्रशासन से की जवाबदेही तय करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *