भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजा शुभकामना संदेश

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत चाईबासा पोस्ट ऑफिस पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए पोस्टकार्ड संदेश भेजा गया. पोस्टकार्ड संदेश पूरे जिले से 25000 कार्यकर्ता एवं आम जनों के माध्यम से भेजा जा रहा है. पूरे जिले में आयोजित पोस्टकाड भेजो अभियान कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई द्वारा किया जा रहा है.

जिसमें विभिन्न प्रखंड के लाभुकों बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों से संपर्क स्थापित कर प्रधानमंत्री को जन्म दिवस का शुभकामना संदेश दिया जा रहा है. आज आम जनों के द्वारा दिया गया शुभकामना संदेश को एकत्रित कर चाईबासा मुख्य पोस्ट ऑफिस के बाहर स्थापित पत्र मंजूषा में सभी पोस्टकार्ड ओं को जमा कराया गया. समाज के लोग लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को विभिन्न प्रकार के भाषाओं में एवं अपनी इच्छा को व्यक्त करते हुए शुभकामना दिया है.

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, जवाहरलाल बानरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता बालमुच्चु, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, दिनेश चंद्र नंदी, राकेश बबलू शर्मा, सुखलाल कुंकल, अनूप सुल्तानिया, विपिन लागुरी, रवि शंकर विश्वकर्मा, सतीश पूरी, अनूप प्रसाद, मांगता गोप, शिव कुमार राम, रवि शंकर विश्वकर्मा, नीरज पांडे, जय किशन विरूली, अक्षय खत्री अमित सिंह कमलेश राव, दुर्गावती बोईपाई, सुखमति बिरूवा, पुतुल पूर्ति, अजय झा, नितिन विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, अजय झा, प्रदुमन महतो, ब्राजील सुंडी, चंद्रमोहन तियु, दिलीप साव, मुकेश जोगी, शिव बजाज समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *