स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के B.Ed नामांकन पोर्टल शुरू करने की मांग की, AIDSO ने जेसीईसीईबी रांची के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa :-  छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन चाईबासा नगर कमिटी द्वारा जेसीईसीईबी रांची झारखंड के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

बता दें कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयों का अन्य विश्वविद्यालय की अपेक्षा सत्र काफी विलंब है. समय पर रिजल्ट प्रकाशित ना होने के कारण सभी विद्यार्थी B.Ed का नामांकन फॉर्म भरने से वंचित है, रिजल्ट आने में अभी और समय लग सकता है. जिसे लेकर छात्रों ने जेसीईसीईबी के समक्ष मांग रखी है.

ये हैं छात्रों की मांगे:-

1. B.Ed नामांकन पोर्टल को पुनः खोला जाए.
2. स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को एपेयरिंग के तहत फॉर्म भरने का मौका दिया जाए.

 

इस दौरान एआईडीएसओ के राज्य कमेटी सदस्य सत्येन कुमार मोहान्ता एवं महिला कॉलेज के बिंदिया केरकेट्टा, सोनाली मुर्मू, सुमित्रा बोदरा आदि छात्रागण उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *