यादव समन्वय समिति कोल्हान प्रमंडल की बैठक आदित्यपुर में 6 नवंबर को, नए कार्यकारिणी का होगा गठन

Adityapur:-  यादव समन्वय समिति कोल्हान प्रमंडल के नए कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू की जा रही है. इसे लेकर आगामी 6 नवंबर को आदित्यपुर दो रेलवे कॉलोनी से सटे साईं दुर्गा शिव मंदिर सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित होगी।

यादव समन्वय समिति के संरक्षक श्रीनिवासन यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रस्तावित बैठक में नए कार्यकारिणी का गठन होगा. बैठक में नव वर्ष में आयोजित होने वाले वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह पर चर्चा किया जाएगा. समिति द्वारा सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों से निवेदन किया गया है कि आम सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे. समिति के संरक्षक श्रीनिवासन यादव ने बताया कि जिन सदस्यों द्वारा सत्र 2022 -23 का सदस्यता ग्रहण किया गया है. उन्हें ही कार्यकारिणी गठन के उद्देश्य से आयोजित आम सभा में भाग लेने का अधिकार होगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *