अनियंत्रित बाईक से गिर कर दो युवक घायल, एक को किया गया रेफर

Jagnnathpur:- हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचड़ा गाँव के समिप अनियंत्रित बाईक से गिर कर दो युवक घायल हो गये. जिसके बाद लोगो ने उसे जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया. चिकित्सको ने दोनो युवको का प्राथमिक उपचार कर एक युवक की स्थिती को देखते हुऐ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना लगभग 06:45 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड के माहतीसाई गाँव निवासी भीमसेन गोप और गणेश सिंकु कोचड़ा बजार गये हुऐ थे. शाम को घर वापस आने के क्रम मे कोचड़ा बजार से कुछ दुरी पर उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई. जिससे
दोनो गिर कर जख्मी हो गये. गाँव वालो की मदद से दोनो घायलो को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. जहां डॉ रामनाथ शर्मा व डॉ ईकबाल के द्वारा दोनो का प्राथमिक उपचार किया गया. वही गणेश सिंकु को चेहरे पर अत्याधिक चोट लगने और कान से रक्तस्राव होने के कारण सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *