Chaibasa news : नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस जवानों को मिली सफलता, नक्सली साहित्य एवं अन्य कई सामग्रियां हुई बरामद

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ियाबेड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल को सर्च अभियान में सफलता मिली है.

 

 

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ कोबरा झारखंड जगुआर एवं जिला पुलिस बल शामिल थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को लगभग 2 फीट कोडेक्स वायर, बैटरी, मलेरिया से बचने के लिए दवाएं, सर्जिकल उपकरण, भारी मात्रा नक्सली साहित्य और सामान की बरामदगी हुई है. फिलहाल पुलिस के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन ज़ारी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *