चौका में ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार  की मौत

Saraikela: चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित चौका बस्ती के पास ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय शरत चंद्र महतो की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह का रहने वाला था। 

घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को चौका थाना के गेट के पास खड़ा कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शरत चंद्र महतो चौका बस्ती के पास सड़क को पार कर रहा था उसी दौरान रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल सवार शरत चंद्र महतो को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज रही है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *