गम्हरिया बोलाईडीह रोड में गैस कटर से एटीएम काट चोरी बीट पुलिस के पास चोरी बनी चुनौती

Saraikela: गम्हरिया बाजार में बेखौफ चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. ताजा मामला बीते देर रात का है जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया बोलाईडीह रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने धावा बोलते हुए गैस कटर से एटीएम काटकर मशीन में रखे नगद चुरा कर फरार हो गए।
देखें विडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलाईडीह रोड में हरी अग्रवाल के मकान में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने देर रात बड़े ही आसानी से गैस कटर के माध्यम से एटीएम मशीन के निचले हिस्से को पूरी तरह काट कर एटीएम में रखें नगद चुरा ले भागे .चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. बताया जाता है घटना रात 1:00 बजे के बाद की हैं. इधर सुबह स्थानीय लोगों ने पाया कि एटीएम मशीन कटा हुआ है बाद में इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार और ट्रैफिक प्रभारी सुषमा कुमारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की. इधर एटीएम से चोरों ने नगद कितने रुपए निकाले हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है जो बैंक द्वारा मामला दर्ज करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
बीट 1पुलिस के सामने चोरी पुलिस के लिए चुनौती
बोलाईडीह रोड में चोरी और अपराधिक घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व यहां गम्हरिया और आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से बीट 1 पुलिस की स्थापना की गई थी .जबकि बीट पुलिस के सामने स्थित एटीएम से चोरी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. वहीं स्थानीय लोग बताते हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरी की इस घटना ने साफ किया है कि चोरों के हौसले बुलंद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *