गम्हरिया HDFC एटीएम में नकाबपोश दो चोरों ने दिया था घटना को अंजाम सीसीटीवी में तस्वीरें कैद  EXCLUSIVE VIDEO

GAMHARIYA:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के बोलायडीह रोड स्थित एचडीएफसी एटीएम चोरी प्रयास मामले में घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश दो चोरों द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ और कटिंग संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16, 17 नवंबर की रात तकरीबन 1:00 बजे नकाबपोश दो चोर एटीएम में प्रवेश करते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं. काफ़ी देर तक चोरों ने एटीएम से छेड़छाड़ का भरपूर प्रयास किया है. वही सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे और इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई .हालांकि एटीएम मशीन में रखें कैश तक ये चोर नहीं पहुंच सके हैं. चोरी मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा एटीएम काटने का भरसक प्रयास किया गया है लेकिन चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए हैं. बैंक से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना में शामिल नकाबपोश दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी है में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *