रितेश कुमार बने तिरुलडीह थाना प्रभारी पदभार संभाला

Saraikela : शुक्रवार को तिरुलडीह थाना के 14वें थाना प्रभारी के रूप में रितेश कुमार ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नव पदस्थापित थाना प्रभारी रितेश कुमार ने पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने, छोटी-मोटी घटनाओ पर त्वरित समाधान करने, रेगुलर पुलिस गश्ती करने एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कार्य करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने की भी बातें उन्होंने कही। साथ ही उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे थाना में आकर मिलने को कहा। मालूम हो कि इससे पहले वें गम्हरिया थाना में पदस्थापित थे, रितेश कुमार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *