पुलिस को नुकसान पहुंचाने को नक्सलियों ने लगाए थे 5 केन बम, बंदूक, जिंदा कारतूस व कोडेक्स वायर बरामद कर बम को किया विनष्ट

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिलान्तर्गत कोल्हान एरिया में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी) के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. जिसमे पुलिस को सफलता मिल रही है.

इसी क्रम में को प्राप्त आसूचना के आधार पर टोंटो थानान्तर्गत बाकी-लुईया के क्षेत्रों में भाकपा माओवादी के विरूद्ध कोबरा-209, सीआरपीएफ 197 बटालियन एवं चाईबासा जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान भाकपा (माओवादी) द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गये कुल 5 केन आईईडी बम को बरामद किया गया है. बरामद आईईडी को बीडीडीएस टीम द्वारा यथास्थान विनष्ट किया गया है. साथ ही भाकपा माओवादी के ठिकाने से 315 गन-01, जिन्दा गोली -08, कोडेक्स वायर- 01 बंडल, भाकपा माओवादी का बैनर- 03 बरामद किया है. वर्तमान में भाकपा माओवादी के विरूद्ध अभियान जारी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *