आदित्यपुर: कोल्हान में दलित आंदोलन के जनक राम विनय पासवान की मनी 19 वी पुण्यतिथि

Adityapur: कोल्हान में दलित आंदोलन के जनक के रूप में विख्यात दलित सेना के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय रामविनय पासवान की 19वी पुण्यतिथि का आयोजन आदित्यपुर थाना रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

 

पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय राम विनय पासवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर इन्होंने कहा कि 80 के दशक में कोल्हान में दलित सेना के संस्थापक स्वर्गीय राम विनय पासवान ने दलित शोषित और पिछड़ों की आवाज बन कर उन्हें हक और अधिकार दिलाने का जो प्रयास किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता.मौके पर पौत्र मनोज पासवान ने अपने दादा जी के अधूरे कार्य को पूरा करने का की बात कही कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुरेशधारी, रामजी प्रसाद ,भाजपा नेता सावन गुप्ता, सुनीता कुमारी, कुंदन थापा, सतीश कुमार, रूपलाल महतो, रीता देवी, भवानी देवी, रामानंद साव ,बबलू कुमार, पिंटू प्रसाद ,बिष्णु यादव, गुरु जी, नरेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार ,भंज कुमार सोय, महतो जी आदि मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *