Adityapur (आदित्यपुर) : श्री श्री देवराहा बाबा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 10 जुलाई 2026, शुक्रवार (योगिनी एकादशी) को परमपूज्य श्री श्री 1008 देवराहा बाबा सरकार का 36वाँ महाप्रयाण दिवस (पुण्यतिथि) श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन आदित्यपुर-1, मेंन रोड स्थित पान दुकान चौक पर आयोजित होगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री बिदेश्वर झा जी (बाबाजी) की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में कई वरिष्ठ राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें अर्जुन मुंडा, चम्पई सोरेन, रघुवर दास, पूर्णिमा साहू, सरयू राय, रामदास सोरेन, गीता कोड़ा और मधु कोड़ा जैसी प्रमुख हस्तियाँ शामिल हैं। साथ ही, राँची से कई प्रशासनिक अधिकारियों (IAS) के भी पहुँचने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे से माँ दुर्गा जी के 13 अध्यायों के पाठ और पूजन से होगी। इसके बाद बाबा जी का विशेष पुण्यतिथि पूजन किया जाएगा, जिसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में चना, शरबत और आम का वितरण होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. एस. के. झा, रंजीत बिस्वाल, सतनाम सिंह, विनोद नन्द गोस्वामी, बसजीत प्रसाद, के. एन. ओझा, उमेद लाल यादव एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रसाद और आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है।








