आदित्यपुर: वेल्डर के साथ मारपीट मामले के 6 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाडीह में गैस पाईपलाईन बिछानेवाली सरकारी कंपनी गेल के एजेंसी भवीश इंटरप्राईजेज में काम करनेवाले नवीन गिरी नामक बेल्डर के साथ एजेंसी के मालिक समेंत छ: लोगो द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को 6 आरोपीयो को जेल भेज दिया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि मारपीट मामले के सभी 6 आरोपियों मुकेश कुमार, बीरेन्द्र कुमार, सुर्यकांत राजपूत, संतोष कुमार, मो.आसू, सोमनाथ मोहंती को भादवी 323, 324, 341, 307/34 के तहत केस कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि इस मामले के आरोपी भावीश इंटरप्राइजेज के मालिक विपिन भावीश फरार हैं.जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. गौरतलब है कि भवीश इंटरप्राईजेज में काम करनेवाले नवीन गिरी नामक बेल्डर के साथ एजेंसी के मालिक समेंत छ: लोगो ने नवीन गिरी पर जानलेवा हमला किया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *