Adityapur accused arrested: बिल्डर के केयरटेकर पर हमला मामले तीन गिरफ्तार, आदित्यपुर के सुधा डेयरी के पास स्थित मोक्ष फेज-2 की घटना

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोक्ष अपार्टमेंट फेज-2 के केयर टेकर राकेश कुमार सिंह पर बीती रात तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उसका अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़े:-Adityapur Police Criminal Arrest:पुलिस को सफलता छेड़खानी-मारपीट में चार गिरफ्तार, गोली चालन में एक धराया
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी
पीड़ित राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वे बीती रात ड्यूटि पर थे, तभी जसबीर सिंह उर्फ बाबू सिंह और उसके साथ दो अन्य लोग गम्हरिया का रहनेवाला गणेश मंडल और सुरज कुमार राय आये और गाली-ग्लौज करते हुए उसकी कुर्सी पर एक लात मारकर गिरा दिया, जिसके बाद कुर्सी से हमला कर दिया और गड्ढ़ा में ढ़केल दिया। इस घटना में राकेश सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी कि एक कार में सवार तीनों बदमाश मौके पर पहुंचे, जिसमें राकेश सिंह सवार था। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वारदात में प्रयुक्त टोयटा कार संख्या जेएच22एफ-1528 को भी जब्त कर लिया। पुलिस पीड़ित के बयान पर कांड संख्या 289/24, धारा 126(2) 127 (2) 115(2)/109(1)/140(1)(3)(5) के तहत दर्ज करते हुए आरोपियों को सरायकेला न्यायलय अग्रसारित किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं :एसपी

इधर मामले के संबंध में सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन घायल को बरामद कर लिया और मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए है। जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वे अपराधिक कृत की सोच में भी है तो मन से निकाल दें, पुलिस अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने की तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत