Adityapur: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां द्वारा पूर्व प्रस्तावित होली मिलन समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु नेताजी सुभाष पार्क, आदित्यपुर-1 में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सुबोध कुमार सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित ब्रह्मर्षि बंधुओं ने होली मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें डिजीटल आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया, अखबार एवं फोन के माध्यम से भेजे जाएंगे। आगंतुकों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चार अलग-अलग गायक मंडलियों (टोलियों) को आमंत्रित किया जाएगा। ब्रह्मर्षि समाज के अलावा अन्य प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रचार के लिए क्षेत्रवार लोगों को जिम्मेदारी दी गई और बैनर एवं होर्डिंग लगाने का निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च 2025 (रविवार) को सायं 4 बजे से नेताजी सुभाष पार्क, आदित्यपुर-1 में किया जाएगा। बैठक में श्रीराम ठाकुर, अवधेश्वर ठाकुर, अजय कुमार सिंह, विनीत प्रसाद सिन्हा, चंद्रमा पांडे, नवल किशोर सिंह, भोगेंद्रनाथ झा, अर्जुन शाही, सुशील मिश्र, राजकुमार सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, कुमार देवेंद्र, सुधाकर ठाकुर, श्यामज्ञानी शाही, जैनेंद्र कुमार मुन्ना, सतीश शर्मा, संजय मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेश चौधरी, शंभूनाथ प्रसाद, हरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, अरुण राय, पवन कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजू मिश्रा, पंकज सिंह सहित अन्य कई सम्मानित ब्रह्मर्षि बंधु उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समारोह को यादगार बनाने का संकल्प लिया और आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।