Adityapur Champai Soren in Bjp Vijay Sabha: हेमंत नहीं चाहते राज्य के आदिवासियों का विकास ,जबरन रोकी आदिवासी उत्थान की योजनाएं: चंपाई

Adityapur:आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत जागृति मैदान में भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने एक बार फिर हेमंत सोरेन पर हमला बोला है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते चंपाई सोरेन

शुक्रवार देर शाम जागृति मैदान में भाजपा के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने कहा की मुख्यमंत्री रहते मेरे 5 माह के कार्यकाल से घबराकर हेमंत सोरेन ने जबरन कुर्सी से उतार दिया था। 5 महीने के कार्यकाल में आदिवासियों के उत्थान के कई योजनाओं को धरातल पर उतरने की कोशिश की। लेकिन जान बूझकर हेमंत सोरेन ने उन योजनाओं को रोकने का काम कर राज्य के आदिवासियों के साथ भेदभाव किया है। चंपाई ने कहा कि बुनियादी मुद्दाओं को उठाना मेरे लिए घातक साबित हुआ हेमंत ने मुझे बाहर का रास्ता दिखाया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का सहयोग मिला भाजपा ही आदिवासियों के दर्द झारखंड आंदोलन के कुर्बानियों को समझ पाया है। चंपाई ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए सरकार का गठन होने जा रहा है।

नहीं शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

आरआईटी जागृति मैदान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी चुनावी जनसभा में शामिल होना था। लेकिन वे नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम को प्रत्याशी चंपाई सोरेन के अलावा सरायकेला जिला प्रवासी प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत, संयोजक विनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, ललन तिवारी, मनोज तिवारी ,निरंजन मिश्रा, कृष्ण प्रधान, हरे कृष्णा प्रधान, रंजीत प्रधान, पप्पू वर्मा, अनंतराम टुडू, कर्नल आरपी सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’