Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur drinking water plant गांव-गांव तक स्वच्छ पानी पहुंचाने सरकार का प्रयास : सांसद जोबा मांझी
Adityapur

Adityapur drinking water plant गांव-गांव तक स्वच्छ पानी पहुंचाने सरकार का प्रयास : सांसद जोबा मांझी

By The News24 Live22/09/2025Updated:12/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250922 WA0051
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

आदित्यपुर- मीरुडीह में सांसद जोबा मांझी ने किया पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट का उद्घाटन

आदित्यपुर। सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी सोमवार को आदित्यपुर के मीरुडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने भाजपा नेता बास्को बेसरा द्वारा स्थापित नए पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी स्वच्छ और निर्मल पानी पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़े:- सांसद जोबा माझी ने सोनुवा में एक हजार एमटी के खाद्य गोदाम का किया उद्घाटन

img 20250922 wa00537578392689978113843

सांसद ने कहा कि आज शहरों के लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन गांवों में लोग अब भी कुआं और जल मीनार पर निर्भर हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जल मीनार तो बनाए गए हैं, लेकिन वहां मिलने वाला पानी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सरकार की योजना है कि गांवों तक भी पैकेज्ड मिनरल वाटर जैसी शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण भी निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकें।जोबा मांझी ने इस मौके पर कहा कि कभी यह धारणा थी कि आदिवासी समाज व्यवसाय क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता, लेकिन आज आदिवासी समुदाय के लोग उद्योग और व्यापार में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार एस टी समुदाय के उत्थान और उन्हें उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं से समुदाय को जोड़ना बेहद आवश्यक है।

vid 20250922 wa00447182223271603225424

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नगर निगम की पूर्व पार्षद गासो बेसरा, गम्हरिया लैंपस के पूर्व अध्यक्ष दासोराम बेसरा,उर्फ डॉक्टर बेसरा, बासोराम बेसरा उर्फ भूंडा बेसरा,, जोगेंद्र गुप्ता, खिरोद सरदार, जगदीश नारायण चौबे, अनिल शर्मा, सुबोध कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं को संसद और राज्य सरकार के समक्ष रखूंगी : जोबा माझी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news Adityapur drinking water plant adityapur news clean water rural India jharkhand Joba Manjhi news MSME योजना झारखंड आदित्यपुर मीरुडीह समाचार आदिवासी उद्यमिता सफलता गांव में स्वच्छ पानी योजना जोबा मांझी उद्घाटन पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट सिंहभूम सांसद खबर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d