ADITYAPUR Hariom nagar Kali Puja: मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल में विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजाति का दिखेगा नजारा, भूमि पूजन संपन्न

Adityapur: आदित्यपुर हरिओम नगर स्थित 6 एल एफ मैदान में मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब् धूमधाम से काली पूजा का आयोजन करेगी. क्लब के सदस्यों ने गुरुवार की शाम भूमिपूजन किया.

ये भी पढ़े:-Adityapur: हरिओम नगर में पहाड़ों पर विराजित मंदिर स्वरूप काली पूजा पंडाल लोगों को कर रहा आकर्षित

पंडाल का मॉडल एवं भूमि पूजन करते सदस्य

मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब वर्ष 2020 से मां काली पूजा धूमधाम से करती आ रही है. भूमिपूजन के मौके पर क्लब के अध्यक्ष सानू सिंह ने बताया कि इस बार जल जंगल जमीन संरक्षण के उद्देश्य से भारत एवं विदेशों में विलुप्त हो रहे पक्षियों के प्रजाति के संरक्षण का संदेश पंडाल में चित्रण के माध्यम से दिखाया जाएगा जो लोगों को आकर्षित करेगा। इस पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा। पंडाल की भव्यता शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगी इस मौके पर चेयरमैन अंकित शुभम, उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, राहुल झा, संरक्षक डॉ जे एन दास, नीरू सिंह, संतोष सिंह, मनमोहन सिंह,वीर सिंह, चिंटू सिंह,राणा सिंह, अनूराग जायसवाल, अमरनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *