Adityapur JIADA encroachment removal campaign: जियाडा के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, रणनीति तैयार

Adityapur:युवा संगठन ने जियाडा के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है. संस्था के राम हांसदा और रविंद्र बास्के ने जियाडा द्वारा की जा रही इस कारवाई को अनुचित, गरीब, मूलवासी विरोधी बताया है.

200 से अधिक बंद उद्योगों को खाली कराए

आदित्यपुर में प्रेसवार्ता में युवा संगठन संस्था के राम हांसदा ने जियाडा का विरोध किया है. इन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना को लेकर वर्षों पूर्व जियाडा द्वारा आवंटित वैसे भूखंडों का आवंटन रद्द करने की मांग की है, जहाँ कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक कारखाना लगाने और उत्पादन का काम नहीं शुरु हुआ है.

प्रेस वार्ता में राम हांसदा ने कहा कि आरटीआई के तहत ज़ियाडा द्वारा जवाब में बताया गया है कि 200 से भी अधिक औद्योगिक इकाई औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े हैं। ऐसे में उन सभी उद्योगों को खाली कराकर नया आवंटन करें। संगठन द्वारा मांग किया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में बरसों से सड़क किनारे गुजर बसर करने वाले दुकानदारों को ज़ियाड़ा द्वारा उजाड़ने से पहले बसाने का काम किया जाए नहीं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।जल्द ही जियाडा की करवाई के विरोध की रुपरेखा तय की जायेगी. मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कु, अनिल सोरेन, बबलू प्रधान, राजाराम महतो, राजू सिंह, दीपक महतो उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत