Adityapur JIADA News: पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जियाडा RD से आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति की मुलाकात, जमीन- जर्जर सड़कों और बुनियादी समस्याओं पर चर्चा

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों, जाम नालियों और साफ-सफाई की गंभीर समस्याओं को लेकर ‘आदित्यपुर गमरिया विकास समिति’ के शिष्टमंडल ने पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन से मुलाकात की।

Adityapur: आदित्यपुर पुरानी जलापूर्ति योजना में जिंदल’ के मेंटेनेंस कार्य संतोष जनक नही: पुरेन्द्र, 2 अगस्त से आंदोलन का आगाज, विभागीय सचिव से जांच की मांग

​शिष्टमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए सड़क और बुनियादी ढाँचे के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की मांग की।

नए उद्यमियों को मिले प्राथमिकता: पुरेंद्र नारायण सिंह

​पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सड़कों की बदहाली के कारण उद्यमियों, मजदूरों और आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने मांग रखी कि बुनियादी सुधारों के साथ-साथ बड़े उद्योगों के अलावा छोटे एवं मध्यम उद्यमियों (MSME) को भी प्राथमिकता के आधार पर प्लॉट दिए जाएँ, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकें।

​टेंडर प्रक्रिया जारी, बरसात के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण: प्रेम रंजन

​मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जियाडा के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन ने बताया:
• ​भूमि उपलब्धता:”आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अब जमीन उपलब्ध नहीं है।” हालांकि, बहरागोड़ा, चांडिल और सीतारामपुर जैसे आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि पर छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।

• ​सड़क एवं सफाई कार्य: मुख्यालय की टीम निरीक्षण कर चुकी है और सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

• ​सड़क निर्माण: इंडस्ट्री एसोसिएशन के सुझावों के आधार पर प्राक्कलन संशोधित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही बरसात के तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

​प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:

​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उदित यादव, सरदार रविंदर सिंह, विमल दास, दिलीप मंडल, पीके झा, विनोद कुमार सिंह, संतोष यादव, सोनू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, मुकेश गिरी और सिमरन मेहरा उपस्थित थे।

http://Adityapur आदित्यपुर में 31 जुलाई तक हर हाल में शुरू करें नियमित जलापूर्ति: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, लापरवाही पर सख्त रुख; जुड़को, जिंदल को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने की हिदायत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *