Adityapur Ljp Condolences Meet:लोजपा युवा प्रकोष्ठ ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि ,भारत रत्न देने की मांग

Adityapur:लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, सरायकेला युवा प्रकोष्ठ के के द्वारा स्वर्गीय रतन टाटा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

प्रदेश सचिव दीपक भंडारी के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय रतन टाटा की याद में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज पासवान शामिल हुए।शोक सभा में मौजूद लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रतन टाटा जैसे रतन का चला जाना हमारे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। मनोज पासवान ने कहा कि ऐसी शख्सियत बार-बार जन्म नहीं लेती. स्वर्गीय रतन टाटा का जीवन अतुल्य है. हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए.

भारत रत्न देने की मांग


इस मौके पर लोजपा युवा प्रकोष्ठ ने भारत सरकार से स्वर्गीय रतन टाटा को भारत रत्न की उपाधि से सुशोभित करने की भी मांग की गई।शोक सभा में ज़िला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के अभिनाश सिंह, चिराग़ पासवान फैंस क्लब के राहुल प्रसाद , मिर्तुंजय यादव, कुंदन थापा , रोहित कुमार ठाकुर, असीम दत्ता, सुकुमार दे, सुधाकर दास, संतोष पासवान, मनीष कुमार, इंद्रजीत दास, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु