Brutal Murder : पश्चिमी सिंहभूम में फिर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सिर काट जंगल में फेंका

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंपावा पंचायत के सियांकेल गांव में फिर एक बार 3 लोगों की हत्या कर दी गई है. इस बार एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत उनकी 24 वर्षीय बेटी की डायन बिसाही के आरोप में धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : साप्ताहिक हाटबाजार में आये एक युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या, देखें Video

बता दें कि बरामद तीनों शव नग्न अवस्था में थे. सभी शव के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से कटे होने का निशान मिला है. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. बरामद शव की पहचान टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव निवासी पति डुग्लू पूर्ति (57 वर्ष), पत्नी सुकबरो पूर्ति (48 वर्ष) और बेटी डस्किर पूर्ति (24 वर्ष) के रूप में कई गई है.

भतीजे ने डायन बिसाही में हत्या करने का लगाया आरोप

इस संबंध में मृतक दंपति के भतीजे हरी प्रकाश पूर्ति ने शक जाहिर करते हुए कहा है कि उनके चाचा चाची और उनकी चचेरी बहन की डायन बिसाही के आरोप में हत्या की गई होगी. क्योंकि इस क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर कई बार हत्याएं हो चुकी है.

जानकारी अनुसार 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने तीनों को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला और उसके बाद उनकी धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद हत्यारों ने साक्ष्य छुपाने के लिए तीनों के शव को दूर जंगल के चुरिंगकोचा पहाड़ी स्थित घने जंगल में ले जाकर फेंक दिया था.

जंगल लकड़ी चुनने गए लोगों ने तीनों शव

शुक्रवार को जंगल लकड़ी चुनने गए कुछ लोगों ने तीनों शव को दिखा. इसके बाद इसकी जानकारी टेबो पुलिस को दी लेकिन घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल पहुंचकर तीनों शव को जब्त किया है. जब पुलिस घटना स्थल से शव बरामद करने के दौरान तीनों शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था. दोनों महिला का शव के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं था. शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान पाया गया. पुलिस ने तीनों शवों जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

अस्पताल में बैठी

पुलिस ने डायन बिसाही में हत्या करने से किया इंकार

हालांकि पुलिस की माने तो तीनों की हत्याएं डायन बिसाही के रूप में हत्या नही हुई है. पुलिस का कहना है कि इस हत्या को लेकर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

बता दें कि जिले के चक्रधरपुर पोड़ाहाट अनुमंडल में एक ही सप्ताह में 6 लोगों की हत्या हो चुकी है. पिछले दिनों तीन फेरीवालों की निर्मम हत्या हुई थी. उस घटना को लोग अभी भूले भी नही थे कि इस बार अब फिर एक बार एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : http://Brutal murder in chaibasa : गांव में फेरी करने गए तीन लोगों की निर्मम हत्या, तीनों बिहार के रहने वाले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु