आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 (कल्पनापुरी) से दो नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे परिजनों को वॉलीबॉल खेलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे हैं।
लापता बच्चों में 14 वर्षीय अंश गुप्ता (निवासी: साईं नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, कल्पनापुरी) और 12 वर्षीय मोहम्मद असद शामिल हैं। असद का रंग गेरुआ, कद लगभग 4 फीट 11 इंच है और घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट तथा काला ट्राउजर पहन रखा था। सुबह निकलने के बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने उन्हें देखा भी था, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड संख्या 23 के पार्षद अवधेश सिंह ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत परिजनों या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। आपकी एक सतर्कता मासूमों को उनके परिवार से मिला सकती है।
संपर्क सूत्र:
यदि बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
8235674475, 8709849195








