Adityapur Murder: गम्हरिया शीतला मंदिर के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या, इलाके में दहशत, अपराधियों ने धारदार हथियार से किया हमला

Gamharia (गम्हरिया) : सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, गम्हरिया के बोलियाडीह में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शीतला मंदिर के ठीक सामने करीब 1:00 बजे 4 से 5 अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

 

Gamharia News: गम्हरिया ब्लॉक परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूसरी महिला के साथ पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, लोगों की उमड़ी भीड़

मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों ने देखा, लेकिन खौफ के कारण कोई भी कुछ बोलने का साहस नहीं जुटा सका। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से ही पूरे बोलियाडीह और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी का बयान:

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि युवक की चाकू व धारदार हथियार से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

http://Jamshedpur Crime News : राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पांचवें अभियुक्त को दबोचा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

Adityapur: जलापूर्ति योजना में देरी पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सौंपा मांग पत्र, टेस्टिंग के नाम पर ‘रॉ वाटर’ की सप्लाई और सड़कें तोड़ने पर भारी नाराजगी, नगर आयुक्त की जिंदल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,