Chaibasa Crime News: बोदरा चौक छिनतई कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल-टैबलेट बरामद

चाईबासा के बोदरा चौक छिनतई कांड

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोदरा चौक के पास हुई छिनतई की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनतई में लूटा गया सैमसंग कंपनी का टैबलेट और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दिकुबालकांड गांव निवासी ललिता नायक (31 वर्ष) ने मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरा चौक के पास उनकी साइकिल में रखे बैग को अज्ञात अपराधियों ने छीन लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चाईबासा पुलिस बड़ी कार्रवाई: महिला से छिनतई करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी व बाइक बरामद

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी रवि कुमार साव (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान रवि कुमार साव ने छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने लूटा गया वीवो मोबाइल अपने साथी दानु कारवा (22 वर्ष), निवासी छोटा नीमडीह, सदर थाना क्षेत्र, को बेचने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने दानु कारवा को भी गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी रवि कुमार साव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2016 और 2025 में सदर एवं मुफ्फसिल थाना में मारपीट, छिनतई समेत विभिन्न धाराओं के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामायण सिंह, अरविंद कुमार शर्मा तथा मुफ्फसिल थाना के रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

http://Adityapur: छिनतई कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

Adityapur: जलापूर्ति योजना में देरी पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सौंपा मांग पत्र, टेस्टिंग के नाम पर ‘रॉ वाटर’ की सप्लाई और सड़कें तोड़ने पर भारी नाराजगी, नगर आयुक्त की जिंदल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,