Adityapur police peace committee meeting: आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक में ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा का मुद्दा रहा हावी

Adityapur : होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित हुए थाना शांति समिति की बैठक में। मुख्य रूप से शराब, ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक में आए लोगों को कठोर कार्रवाई किए जाने संबंधित आश्वासन दिया गया.

इसे भी पढ़े:-

Gamharia Peace Committee: गम्हरिया थाना शांति समिति की बैठक संपन्न, विसर्जन जुलूस में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल

 

आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ,गम्हरिया सीओ कौशल किशोर सिंह ,पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उपमेयर अमित सिंह, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सामाजिक वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आदित्यपुर, गम्हरिया से आए लोगों ने अपने समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा. जिसमें मुख्य रूप से होली पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पाबंदी लगाने, नगर निगम क्षेत्र में साफ- सफाई खराब स्ट्रीट लाइट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. वहीं बैठक में आदित्यपुर क्षेत्र में फैल ब्राउन शुगर कारोबार का भी मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी नितिन कुमार द्वारा अस्वत किया गया कि जल्द ही ब्राउन शुगर के नेटवर्क को ध्वस्त करने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जाएगा.

 

 

पुलिस करेगी सख़्ती ना करें पैरवी

शांति समिति बैठक के दौरान थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह द्वारा बताया गया की होली के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग ,रेस् ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जाएंगे, इन्होंने कहा कि शराब पीकर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तोड़ने के विरुद्ध किसी भी जनप्रतिनिधि के पैरवी को नहीं सुना जाएगा, बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया जा रहा है और जेल से छूटे अपराधी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी अपील किया।बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धारी, मनोज पासवान, अंबुज कुमार, समरेंद्र तिवारी, श्री रामठाकुर ,देबू चटर्जी ,जगदीश नारायण चौबे ,अशोक सिंह, महिला नेत्री मीरा तिवारी, रितिका मुखी, प्रियंका मंडल, ज्ञानवी देवी, मोनिका घोष ,दुर्गा दास, वैजयंती बारी आदि उपस्थित।

http://Gamharia Peace Committee: गम्हरिया थाना शांति समिति की बैठक संपन्न, विसर्जन जुलूस में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *