Adityapur Raghuvar Das met Bobby Singh: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पहुंचे आदित्यपुर ,निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह से मिलकर जाना हाल-चाल

Adityapur: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार शाम आदित्यपुर दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे, इस कार्यक्रम के बाद श्री दास का काफिला आदित्यपुर एस टाइप स्थित आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास पहुंचा, जहां भाजपाइयों ने इनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

ये भीं पढ़े: Adityapur Durga puja pandal inauguration: आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन, कहा पंडाल से झलक रही भारत की समृद्धशाली धरोहर

कुछ दिनों से बीमार चल रहे आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह के स्वास्थ्य बिगड़ने पर दिल्ली से इलाज करा कर वापस लौटने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका हाल-चाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त की। स्वास्थ्य लाभ कर रहे पूर्व ड्यूटी मेयर अमित सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,  गणेश महाली, सुनील सिंह, लल्लन सिंह, अशोक सिंह, देवेश महापात्रा, गणेश कालिंदी, बोरजोराम हंसदा ,रंजन सिंह, गुरजीत सिंह, सावन गुप्ता ,संजीव सिंह, कृष्ण मुरारी झा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़े: Adityapur Public Outcry: आदित्यपुर नगर निगम के विरुद्ध फूटा जन आक्रोश, सड़क जाम कर होगा आंदोलन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *